मथुरा नगर पंचायत बैठक में हंगामा, महिला सभासद को जूते मारने की धमकी; रोते हुए सदन से बाहर निकलीं

Saturday, May 16, 2026 - 21:57
0
मथुरा नगर पंचायत बैठक में हंगामा, महिला सभासद को जूते मारने की धमकी; रोते हुए सदन से बाहर निकलीं

मथुरा में नगर पंचायत की बैठक के दौरान बड़ा विवाद सामने आया है। आरोप है कि बैठक के बीच महिला सभासद रेनू ठाकुर के साथ अभद्रता की गई और उन्हें सरेआम जूते मारने की धमकी दी गई। घटना के बाद सदन का माहौल तनावपूर्ण हो गया।

जानकारी के अनुसार, महिला सभासद रेनू ठाकुर ने आरोप लगाया कि चेयरमैन के पति मनीष लंबरदार और उनके देवर संदीप ने बैठक के दौरान उनके साथ बदसलूकी की। आरोप है कि बहस के दौरान दोनों ने अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया और धमकी दी।

घटना से आहत महिला सभासद बैठक के बीच ही रोते हुए बाहर निकल गईं। बताया जा रहा है कि बैठक में मौजूद अधिकारियों और अन्य सदस्यों के सामने पूरा घटनाक्रम हुआ, लेकिन किसी ने तत्काल हस्तक्षेप नहीं किया।

महिला सभासद के समर्थकों ने आरोप लगाया कि बैठक में मौजूद ईओ (कार्यपालक अधिकारी) पूरी घटना के दौरान मूकदर्शक बने रहे और उन्होंने स्थिति को संभालने की कोई कोशिश नहीं की।

घटना के बाद स्थानीय राजनीति गरमा गई है। महिला सभासद ने मामले में कार्रवाई की मांग की है, जबकि नगर पंचायत प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User