कलेक्टर ने किया आरोन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण
गुना (आरएनआई) कलेक्टर ने गुरुवार को आरोन क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और कृषि उपज मंडी का निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले आरोन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान ड्रेसिंग रूम में एक बच्चे का माइनर फ्रैक्चर का इलाज चल रहा था, कलेक्टर ने बच्चे से बातचीत कर उसकी पढ़ाई-लिखाई के बारे में पूछा और उसे हिम्मत दी। इसके बाद उन्होंने जनरल ओपीडी, पैथोलॉजी लैब, एक्स-रे कक्ष, दंत चिकित्सा कक्ष, एएनसी रूम सहित सभी सेगमेंट का निरीक्षण किया। एक्स-रे कक्ष में उन्होंने जानकारी ली कि प्रतिदिन औसतन कितने एक्स-रे किए जाते हैं।
कलेक्टर ने मेडिकल स्टोर रूम में रखी दवाइयों के सैंपलों की एक्सपायरी डेट की जांच की और अस्पताल परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। लौटते समय एक व्यक्ति को गुटखा खाते हुए देखकर उन्होंने उसे गुटखा न खाने की शपथ दिलाई तथा गुटखा सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में बताया। साथ ही उन्होंने अस्पताल प्रबंधक को निर्देश दिए कि अस्पताल परिसर में गुटखा थूकते पाए जाने पर ₹500 का जुर्माना लगाया जाए।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



