खनिज विभाग द्वारा अवैध परिवहन पर 02 ट्रैक्‍टर-ट्राली किये जब्‍त

Nov 13, 2025 - 20:55
Nov 13, 2025 - 21:04
 0  0
खनिज विभाग द्वारा अवैध परिवहन पर 02 ट्रैक्‍टर-ट्राली किये जब्‍त

गुना (आरएनआई) खनिज अधिकारी  सचिन वर्मा के निर्देशन में खनिज विभाग द्वारा अवैध परिवहन पर लगातार कार्यवाही की जा रही हैं। 

इसी क्रम में खनिज विभाग की टीम द्वारा भ्रमण के दौरान 12 नवम्‍बर को बूढे़ बालाजी क्षेत्र गुना में एक टेक्टर ट्राली चेसिस क्रमांक MBNGAAEBASRA09682 बिना किसी अनुमति के एमसेण्ड का अवैध परिवहन करते पाये जाने के कारण जब्त थाना-यातायात पुलिस गुना की अभिरक्षा में खड़ा कराया गया। तथा पुनः आज 12 नवंबर को विशेष अभियान के दौरान एक ट्रेक्टर-ट्राली चैसिस क्रमांक 1VY5030DKGA000362 द्वारा बिना अनुमति के गिटटी का भण्डारण होने पर जप्त कर थाना बजरंगगढ की अभिरक्षा में रखे गये हैं।

 उक्त कार्यवाही में प्रभारी खनिज निरीक्षक विजय कुमार चक्रवर्ती, खनिज सिपाही रामभरोसा जाटव, सैनिक राजीव रघुवंशी, सैनिक हाकिम सिंह रघुवंशी एवं सैनिक रघुनंदन रघुवंशी की कार्यवाही में सराहनीय भूमिका रही।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0