कलेक्टर का बड़ामलहरा तहसील में औचक निरीक्षण, राजस्व प्रकरणों की फाइलों की गहन जांच
बड़ामलहरा (आरएनआई) कलेक्टर ने मंगलवार को बड़ामलहरा तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने राजस्व प्रकरणों के निराकरण से जुड़ी फाइलों का बारीकी से अवलोकन किया और उनके निपटारे की स्थिति की समीक्षा की।
कलेक्टर ने विशेष रूप से नेगेटिव डिस्पोजल वाले प्रकरणों की जांच की और यह परखा कि मामलों का निराकरण नियमों और निर्धारित समय-सीमा के अनुसार किया गया है या नहीं। जांच के दौरान कुछ फाइलों में अनियमितताएं पाए जाने पर कलेक्टर ने उन्हें जब्त कर संबंधित मामलों की विस्तृत जांच के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने अधिकारियों और कर्मचारियों को राजस्व प्रकरणों के त्वरित, पारदर्शी और न्यायसंगत निराकरण के निर्देश देते हुए कहा कि जनता से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



