प्रधान द्वारा ग्राम समाज की जमीन पर किया जा रहा कब्जा

Thursday, February 5, 2026 - 18:37
Updated: 9 months ago
0
प्रधान द्वारा ग्राम समाज की जमीन पर किया जा रहा कब्जा

शाहाबाद हरदोई (आरएनआई) शाहाबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत सहोरा के प्रधान राजीव कुमार द्वारा गुरुवार को सुबह 10:00 बजे जेसीबी मशीन के माध्यम से ग्राम समाज की जमीन पर नींव खोदने का कार्य किया गया। ग्रामीणों ने इसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल किया। ग्राम प्रधान का दावा है कि यह जमीन उसकी अपनी जमीन है। फिलहाल तहसील प्रशासन ने नीव खुदाई का कार्य रुकवा दिया है। ग्राम पंचायत सहोरा में प्रधान ने अपनी जमीन बता कर ग्राम समाज की जमीन पर जेसीबी लाकर नींव खोदने का कार्य प्रारंभ किया। प्रधान द्वारा ग्रामीणों को गुमराह किया गया कि यह उसकी अपनी जमीन है। ग्रामीणों ने इसका वीडियो बनाया और मीडिया को भेजा। वीडियो वायरल होने के बाद दोपहर एसडीएम के आदेश पर क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर प्रधान द्वारा किया जा रहे अवैध निर्माण कार्य को रुकवा दिया। प्रधान की हेकड़ी देखिए कि बिना परमिशन के अपने ही ग्राम पंचायत में कब्जा करने का प्रयास किया। प्रधान के प्रयास को प्रशासन ने रोक दिया। इस संबंध में पत्रकारों द्वारा जब प्रधान से फोन से पूछा गया तो प्रधान ने बताया यह उसकी अपनी जमीन है राम रूप प्रधान ने उसे रसीद काट कर दी थी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User