कलश यात्रा का किया गया भव्य स्वागत, अयोध्या से शाहाबाद पहुंची कलश यात्रा

Tuesday, December 26, 2023 - 12:07
Updated: 3 years ago
0
कलश यात्रा का किया गया भव्य स्वागत, अयोध्या से शाहाबाद पहुंची कलश यात्रा
कलश यात्रा पर पुष्प वर्षा करते राम भक्त

शाहाबाद हरदोई। अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में लोगों को शामिल होने का निमंत्रण देने के लिए पूरे प्रदेश में अलग- अलग कलश यात्राओं का आयोजन हो रहा है। इसी क्रम में अयोध्या से हरदोई होते हुए कलश यात्रा शाहाबाद कस्बे में पहुंची। बस स्टैंड पर बड़ी संख्या में मौजूद राम भक्तों ने कलश यात्रा का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। तब पश्चात कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यह कलश यात्रा सिनेमा चौराहा, गुलाब बैंड चौराहा, घास मंडी, सदर बाजार, घंटाघर, सराफा बाजार होते हुए चौक स्थित राम जानकी मंदिर पहुंची। यहां पर यात्रा का समापन किया गया। यात्रा का कस्बे में जगह जगह स्वागत किया गया।महिलाओं ने यात्रा में शामिल भीड़ पर पुष्प वर्षा की। यात्रा में शामिल एतिहासिक भीड़ जय श्री राम के गगन भेदी जयकारों से पूरे वातावरण को गुंजायमान रही थी। कलश यात्रा में विश्व हिंदू परिषद के अवध क्षेत्र के उपाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह, संघ कार्यकर्ता प्रवीण सिंह, अजय कुमार, अनूप कुमार, शुभम गुप्ता, अशोक गुप्ता, योगेंद्र गुप्ता, अनिल लाहोरी, दीपक रस्तोगी, अंकित मिश्रा, सुभाष रस्तोगी, विमल वर्मा सहित तमाम राम भक्त शामिल हुए।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User