कबाड़े से भरा ट्रक कार पर पलटा,चार की मौत, सारंगपुर से भिंड जा रहे थे सभी कार सवार

Tuesday, December 26, 2023 - 11:56
Updated: 3 years ago
0
कबाड़े से भरा ट्रक कार पर पलटा,चार की मौत, सारंगपुर से भिंड जा रहे थे सभी कार सवार

गुना (आरएनआई) मंगलवार की सुबह हुए इस हादसे में एक महिला सहित तीन पुरषों की हुई दुखद मौत,बायपास के ढाबे पर हुई घटना, सारंगपुर से भिंड मकान के उद्घाटन में जा रहे थे।

घायल सुमित ने बताया कि वाय पास रोड पर जेसीबी क्रास करने के दौरान कार चालक ने कार को सड़क से साइड में नीचे उतार दी थी। क्रास करने के बाद जैसे ही वह कार को सड़क पर ला रहा था,पीछे से वगैर हॉर्न दिए ट्रक ने टक्कर देते हुए कार पर ही पलट गया। इस ट्रक पलटने के कारण मौके पर ही रामप्रकाश,जयदेवी,रोशनी और गीता की मौत हो गई।

सुमित और राखी घायल हैं जिनको चिकित्सालय में भर्ती कराया गया हैं। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस अधीक्षक विजय खत्री और टी आई केंट पंकज त्यागी और बल मौके पर पहुंच गए थे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User