कड़ाके की ठंड में मानवता का प्रहरी बनी गुना पुलिस, बजरंगगढ़ थाना पुलिस ने जरूरतमंद बच्चियों को भेंट किए गर्म वस्त्र

Saturday, January 3, 2026 - 21:14
Updated: 10 months ago
0
कड़ाके की ठंड में मानवता का प्रहरी बनी गुना पुलिस, बजरंगगढ़ थाना पुलिस ने जरूरतमंद बच्चियों को भेंट किए गर्म वस्त्र

गुना (आरएनआई) पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी के सशक्त, संवेदनशील एवं दूरदर्शी नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में नागरिकों के सहयोगात्मक हर क्षेत्र, चाहे वह अपराध नियंत्रण हो, कानून व्यवस्था हो अथवा सामुदायिक पुलिसिंग सभी क्षेत्रों में निरंतर, सक्रिय, प्रभावी कार्यवाहियाँ की जा रही हैं। इसी क्रम में वर्तमान में पड़ रही कड़ाके की ठंड एवं शीतलहर को दृष्टिगत रखते हुए, ऐसे निर्धन, असहाय एवं बेसहारा लोग जो सड़कों पर अथवा खुले में रात्रि व्यतीत करने को विवश हैं अथवा जो गर्म कपड़े आदि खरीदने में सक्षम नहीं हैं, उनकी संभावित परेशानियों को गंभीरता से लेते हुए अपने अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों एवं समस्त थाना प्रभारियों को ऐसे जरूरतमंद व्यक्तियों की हर संभव सहायता करने, आवश्यकतानुसार कंबल एवं गर्म वस्त्र भेंट किए जाने तथा अलाव की व्यवस्था कर उन्हें कड़ाके की ठंड से सुरक्षित रखने हेतु सहयोगात्मक आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए हैं।

निर्देशों के पालन में आज बजरंगगढ़ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक कृपाल सिंह परिहार द्वारा अपने पुलिस स्टाफ के साथ थाना परिसर के सामने से ठंड से कंपकपाते हुए पैदल गुजर रही ग्रामीण क्षेत्र की कुछ असहाय बच्चियों को रोका गया। उनसे आत्मीय एवं सहज संवाद कर उनकी आवश्यकताओं को समझते हुए उन्हें सॉल एवं शॉक्स भेंट किए गए, जिससे बच्चियों को ठंड से राहत मिल सके।

 गुना पुलिस द्वारा किया जा रहा यह कार्य सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत एक सराहनीय, प्रेरणादायी एवं पूर्णतः मानवीय पहल है । कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों के लिए गुना पुलिस द्वारा किए जा रहे इस सहयोगात्मक प्रयास की आम नागरिकों द्वारा प्रशंसा की जा रही है ।

 गुना पुलिस का यह प्रयास दर्शाता है कि वह न केवल कानून व्यवस्था की प्रहरी है, बल्कि समाज के कमजोर एवं असहाय वर्गों के प्रति अपनी संवेदनशील जिम्मेदारियों का भी पूरी निष्ठा से निर्वहन कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User