एनयूजे (यूपी) सुलतानपुर ने रमेश जैन को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Monday, April 20, 2026 - 12:32
Updated: 5 months ago
0
एनयूजे (यूपी) सुलतानपुर ने रमेश जैन को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

सुलतानपुर (आरएनआई) नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्ट (यूपी) की सुलतानपुर इकाई के सदस्यों ने उपजा के पूर्व प्रदेश महामंत्री व वरिष्ठ मान्यता प्राप्त पत्रकार रमेश चंद्र जैन के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हैं श्रद्धांजलि अर्पित किया।

       उप्र जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन उपजा के पूर्व महामंत्री 77 वर्षीय वरिष्ठ पत्रकार रमेश चन्द्र जैन का बीते दिनों बीमारी के दौरान बड़ौत में अपने आवास पर निधन हो गया था। 

      रमेश चन्द्र जैन जी पत्रकार हितों के लिए एक संघर्षशील साथी के रूप में अपनी पहचान बनाई थी। संगठन के साथियों के साथ मिलकर पत्रकारिता और पत्रकारों के लिए जूझना रमेश जैन जी के जीवन का अंग बन गया था। पूर्व प्रदेश महामंत्री रमेश चन्द्र जैन शासन प्रशासन और पत्रकारों के बीच समन्वय स्थापित करने हेतु और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए सदैव प्रयासरत रहते थे। उनके दुखद निधन का समाचार मिलते ही सुलतानपुर पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गई। 

      नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्ट (यूपी) के वरिष्ठ पत्रकार अरुण कुमार जायसवाल ने बताया कि श्री जैन जी उम्र में बड़े होने के बाद भी वह अपने से छोटे लोगों का सम्मान करने से नहीं चूकते थे। अपने साथियों के लिए हमेशा चिंतित रहते थे। श्री जैन जी का सुलतानपुर के पत्रकार साथियों से बेहद स्नेह रहा, उसे भुलाया नहीं जा सकता।

     संगठन के जिलाध्यक्ष सर्वेश कुमार सिंह, श्याम चन्द्र श्रीवास्तव, डॉ राजकिशोर सिंह, बिक्रम बृजेन्द्र सिंह, विवेक बरनवाल, विनय सिंह, सत्य प्रकाश गुप्ता, दयाशंकर गुप्ता, बृजेश श्रीवास्तव, रामविनय सिंह, विजय गिरी, वेदप्रकाश पाठक सहित अनेक पत्रकारों ने श्री जैन के निधन पर शोक-संवेदना व्यक्त किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User