एथेनॉल विरोध पर भड़के रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा, बोले- ‘शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के घर से आएगा?’

Sunday, August 9, 2026 - 17:22
Updated: 18 hours ago
0
एथेनॉल विरोध पर भड़के रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा, बोले- ‘शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के घर से आएगा?’

मध्य प्रदेश के रीवा से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा एक बार फिर विवादित बयान से चर्चा में हैं रीवा एयरपोर्ट पर एक कार्यक्रम के दौरान एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल का विरोध करने वालों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा- आंदोलन हो रहा है एथेनॉल नहीं चलेगा, शुद्ध पेट्रोल चलेगा। शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के घर से आएगा?

सांसद मिश्रा रीवा से भोपाल और कोलकाता के लिए शुरू हुई नई उड़ानों के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे, जहां उन्होंने देश की आर्थिक स्थिति और एथेनॉल नीति पर अपनी बात रखी।

रीवा से सांसद जनार्दन मिश्रा ने एयरपोर्ट पर एक कार्यक्रम के दौरान विवादित बयान दिया।

देश में सिर्फ 20% तेल उत्पादन, युद्ध से बढ़ा संकट

सांसद ने एथेनॉल मिश्रण (Blending) का बचाव करते हुए कहा कि भारत में केवल 20% कच्चे तेल का उत्पादन होता है, जबकि 80% तेल विदेश से आयात करना पड़ता है। वैश्विक युद्ध की स्थितियों के कारण अब तेल आपूर्ति के लिए जहाजों को 18 हजार किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है। ऐसे में जब पीएम मोदी पेट्रोल में 20% एथेनॉल मिलाने की बात करते हैं तो कुछ लोग विरोध में आंदोलन करने लगते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User