सागर में रेलवे ट्रैक पर फंसा ट्रक, QRF जवानों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Sunday, August 9, 2026 - 21:43
Updated: 12 hours ago
0
सागर में रेलवे ट्रैक पर फंसा ट्रक, QRF जवानों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

सागर के मकरोनिया-गुड़ा रेलवे फाटक के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक मालवाहक ट्रक अचानक रेलवे ट्रैक पर बंद हो गया। इसी दौरान ट्रैक पर ट्रेन आने वाली थी, जिससे बड़ा हादसा होने का खतरा पैदा हो गया।

ट्रक के ट्रैक पर फंसने की सूचना मिलते ही 10वीं वाहिनी SAF के QRF जवानों ने बिना समय गंवाए मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। जवानों ने एकजुट होकर ट्रक को धक्का लगाना शुरू किया और कुछ ही सेकंड में उसे रेलवे ट्रैक से बाहर कर दिया।

जवानों की तत्परता और सूझबूझ से समय रहते ट्रैक खाली हो गया और संभावित बड़ा हादसा टल गया। मौके पर मौजूद लोगों ने QRF जवानों की बहादुरी और त्वरित कार्रवाई की सराहना की।

जवानों की एकजुटता और साहस ने एक बार फिर साबित कर दिया कि मुसीबत के समय उनकी तत्परता कितनी महत्वपूर्ण होती है। ऐसे जांबाज जवानों को सलाम।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User