एकल विद्यालय के छात्र इंदौर में होने जा रही संभागीय खेल प्रतियोगिता के लिए गुना से हुए रवाना

एकल समिति ने छात्र छात्राओं को सम्मानित कर किया उत्साहवर्धन

Dec 14, 2024 - 12:15
Dec 14, 2024 - 12:15
 0  270
एकल विद्यालय के छात्र इंदौर में होने जा रही संभागीय खेल प्रतियोगिता के लिए गुना से हुए रवाना

गुना (आरएनआई) एकल अभियान द्वारा खेल को बड़ावा देते हुए गुना अंचल के 14 संचाें से चयनित जनजाति समाज के 30 से अधिक छात्र छात्राएं इंदौर में होने जा रही संभाग स्तरीय खेल प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा। एकल खेल समिति अध्यक्ष विकास जैन  ने बताया कि एकल अभियान मध्यभारत संभाग अंचल गुना के ग्रामीण क्षेत्रों के बालक/बालिकाओं का एकल अभियान द्वारा संचालित अभ्युदय यूथ क्लब द्वारा इंदौर में संभागीय स्तरीय पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा हे। जिसमें गुना अंचल के चयनित 30 से अधिक छात्र छात्राओं को एकल समिति अध्यक्ष मदन सोनी, खेल समिति अध्यक्ष विकास जैन नखराली, महिला भाग अध्यक्ष आशा रघुवंशी, सचिव घनश्याम रघुवंशी, अनुज जैन छतरपुरिया, चेतना सोलंकी, इंदु सोनी, अंचल अभियान प्रमुख नारायण सिंह मीना सहित समिति के पदाधिकारियों ने सभी छात्र छात्राओं को खेल साम्रगी प्रदान कर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए गुना रेल्वे स्टेशन से शनिवार को इंदौर के लिए रवाना किया। इस अवसर पर अंचल प्रा. शिक्षा प्रमुख पप्पू सिंह नायक अंचल शारीरिक प्रमुख विजय गुर्जर, अंचल कार्यालय प्रमुख विजय सिंह सहरिया, संच प्रमुख पप्पू सिंह योग वाले आचार्य प्रियंका छिराड आचार्य अशोक कुशवाह आचार्य सोनम बैरागी ओर कोच उपस्थित रहे। खेल समिति अध्यक्ष श्री जैन ने बताया कि ये सभी चयनित खिलाड़ी गुना की अंचल की ओर से दो दिवसीय इंदौर में आयोजित संभागीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर कबड्डी, बालक, बालिका, ऊंची कूद, लंबी कूद, दौड़, 100 मीटर ,200 मीटर, 400 मीटर में प्रतिभागिता करेंगे। 

 एकल मध्य भारत संभाग के 12 अंचलों से एकल के बालक बालिकाओं ने भाग लिया है जिसमें अंचल गुना, शिवपुरी, डवरा, मुरैना, श्योपुर, होशंगाबाद, बरेली, खरगोर, खंडवा, रतलाम, सेंधवा, बुरहानपुर, आदि अंचलों से आए हुई बच्चे इस मध्य भारत सम्भाग कि प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में सभी चयनित छात्र छात्राएं संभाग टीम में प्रतिभागिता करते हुए कबड्डी, दौड़, लम्बी कूद, ऊंची कूद, कुश्ती आदि खेलों में खेलकर चयनित हुए छात्र नागपुर में होने बाली राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता खेलने जायेंगे।
 

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0