PK का तेजस्वी यादव पर पलटवार, बोले - जन सुराज बिहार की जनता की B टीम है

Saturday, December 14, 2024 - 14:17
Updated: 2 years ago
0

राजनीतिक (आरएनआई) जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने उन सभी लोगों को करारा जवाब दिया जो जन सुराज या उन्हें किसी न किसी दल का बी टीम कहते हैं। उन्होंने कहा कि राजद के लोग हमें भाजपा की बी टीम कहते हैं, जबकि भाजपा को पिछले विधानसभा चुनाव में मात्र 19 प्रतिशत वोट ही मिले हैं। बिहार में भाजपा का अपना कोई वजूद नहीं हैं, तभी तो उन्होंने केवल 42 सीटें जीतने वाले नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बना रखा है जबकि हाल ही के दिनों में भाजपा दूसरे राज्यों में दलों को तोड़ कर अपनी सरकार बनाने के लिए जानी जाती है। बी टीम उसका बना जाता है जो मज़बूत होती है और बिहार में तो भाजपा खुद ही कमज़ोर है। भाजपा का यहाँ पर न तो कोई नेता है और न ही उनकी बिहार के लिए कोई नीति है। जबकि भाजपा के नेता हमें राजद की बी टीम कहते हैं। ये दोनों पार्टियां हमें बी टीम कह रही हैं क्योंकि दोनों ही बिहार में मुफ्त वोट लेने के आदी हैं। उन्होंने कहा जन सुराज जनता की बी टीम है।

उन्होंने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ सांसदों के लिए बिहार में पहले लालू के समय जंगल राज को और अब नीतीश के समय अफसर राज को दोनों ही दलों ने पनपने दिया। क्या उन्हें नहीं पता की बिहार देश का सबसे गरीब राज्य है, क्या उन्हें नहीं पता बिहार में पलायन सबसे बड़ी समस्या है? उन्होंने अपनी सरकार बचाने के लिए बिहार को लालू और नीतीश के हवाले छोड़ दिया। बिहार की बदहाली के लिए सीधे तौर पर लालू और नीतीश जिम्मेदार है। लेकिन आज जो बिहार की दुर्दसा है उसके गुनाहगार भाजपा और कांग्रेस है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User