उचित मूल्य दुकानों का निरीक्षण, एक दुकान सील एवं एक को नोटिस जारी

Monday, July 13, 2026 - 23:02
Updated: 2 months ago
0
उचित मूल्य दुकानों का निरीक्षण, एक दुकान सील एवं एक को नोटिस जारी

सार्वजनिक वितरण प्रणाली को सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से जिले में उचित मूल्य दुकानों का सतत निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार जिला आपूर्ति अधिकारी के मार्गदर्शन में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी एवं सहायक आपूर्ति अधिकारी द्वारा उचित मूल्य दुकानों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान शासकीय उचित मूल्य दुकान श्रीराम प्राथमिक उपभोक्ता भंडार, वार्ड क्रमांक-35, कैंट, गुना द्वारा हितग्राहियों को समय पर राशन वितरण नहीं किए जाने पर संबंधित दुकान संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। साथ ही गांधी उपभोक्ता भंडार, कैंट के निरीक्षण के दौरान दुकान बंद पाई गई। जांच दल द्वारा दुकान संचालक को दूरभाष पर संपर्क कर मौके पर बुलाया गया, लेकिन वे उपस्थित नहीं हुए। स्थानीय उपभोक्ताओं द्वारा भी दुकान बंद रहने की शिकायतें प्राप्त हुईं। बिना पूर्व सूचना के दुकान बंद पाए जाने पर संबंधित उचित मूल्य दुकान को सील कर प्रकरण दर्ज किया गया तथा दुकान संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई उचित मूल्य दुकान निर्धारित समय पर बंद पाई जाती है अथवा राशन वितरण में अनियमितता बरती जाती है, तो संबंधित संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User