अशोकनगर देह व्यापार मामला: सिंधिया ने कलेक्टर को दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
अशोकनगर जिला मुख्यालय पर देह व्यापार सहित ब्लैकमेलिंग का मामला काफी वायरल हो रहा है। इसकी खनक केंद्रीय मंत्री तथा क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया तक पहुंच गई है। नगर पालिका परिषद के वार्ड क्रमांक 2 के पार्षद प्रमेन्द्र तायडे ने बताया कि उनके वार्ड में दीपेश कॉलोनी के अंतर्गत देह व्यापार का मामला उजागर हुआ है। जिस पर अशोकनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सीमा अहिरवार सहित चार लोगों को गिरफ्तार भी किया है। जिसको लेकर कड़ी आपत्ति करते हुए क्षेत्रीय सांसद तथा केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र दिया गया था जिस पर से कार्रवाई करते हुए क्षेत्रीय सांसद श्री सिंधिया ने अशोकनगर कलेक्टर को स्पष्ट निर्देश दिए हैं की वेश्यावृत्ति पर तुरंत कार्रवाई करें। श्री सिंधिया ने कलेक्टर को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि वार्ड 2 की पार्षद प्रमेन्द्र तायडे ने उनके वार्ड में हो रही वेश्यावृत्ति को लेकर पत्र दिया है जिस पर वेश्यावृत्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाए। श्री सिंधिया ने पत्र के माध्यम से यह भी कहा है की कार्रवाई होने के उपरांत उन्हें तथा आवेदक को अवगत जरूर कराएं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

