गुना में जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस में लूट, नकाबपोश बदमाशों ने यात्रियों को बनाया निशाना

Jul 17, 2026 - 12:15
Jul 17, 2026 - 12:17
 0  108
गुना में जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस में लूट, नकाबपोश बदमाशों ने यात्रियों को बनाया निशाना

मध्य प्रदेश के गुना जिले में जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस में लूटपाट की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, रुठियाई रेलवे स्टेशन के आउटर पर ट्रेन के खड़े रहने के दौरान नकाबपोश बदमाशों ने स्लीपर कोच में घुसकर यात्रियों को निशाना बनाया।

बताया जा रहा है कि बदमाश महिलाओं के गले से सोने की चेन, कानों की बालियां और यात्रियों के बैग लूटकर फरार हो गए। विरोध करने पर बदमाशों ने ट्रेन पर पथराव भी किया, जिससे दो यात्री घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तथा मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। वहीं, घटना के बाद यात्रियों में दहशत का माहौल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0