औरैया में डॉक्टर ने नदी में लगाई छलांग, थप्पड़ और समझौते के दबाव का लगाया आरोप; SDRF सर्च जारी

Friday, July 17, 2026 - 12:13
Updated: 3 months ago
0
औरैया में डॉक्टर ने नदी में लगाई छलांग, थप्पड़ और समझौते के दबाव का लगाया आरोप; SDRF सर्च जारी

उत्तर प्रदेश के औरेया जिले में हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां डॉ. सौरभ बाजपेई यमुना नदी में कूद गए. सौरभ ने आरोप लगाया कि उन्हें थप्पड़ मारा गया और रोतवाल ने कंप्रोमाइज करने को कहा क्योंकि मैं पंडित हूं. सौरभ के इस आरोप से पुलिस प्रशासन अमले में हड़कंप मच गया है. साथी डॉक्टरों से विवाद के बाद सौरभ ने छलांग लगाई है. रामावतार अस्पताल में नियुक्त डॉक्टरों से डॉ सौरभ बाजपेई का विवाद हुआ था. यमुना नदी में कूदने से पहले सौरभ ने वीडियो बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. औरैया कोतवाल पर विवाद के मामले में समझौता कराने का दबाव डालने का आरोप लगाया गया है. वहीं यमुना नदी में एसडीआरएफ टीम सर्चिंग अभियान चलाए हुए हैं. लेकिन अभी तक डॉक्टर का कोई सुराग नहीं लगा है. औरैया जिले के कोतवाली इलाके की घटना है.

वीडियो में डॉक्टर सौरभ कहते हैं, “मैं डॉक्टर सौरभ बाजपेई, राम अवतार हॉस्पिटल में काम करता हूं. डॉक्टर एसपी सिंह के साथ में, हरिहरपुर. उन्होंने मेरे ऊपर हाथ उठाया, छोटी सी बात पर. मैं औरैया थाने गया. वहां एसएचओ ठाकुर है. मैं पंडित हूं. ये लोग भी ठाकुर हैं. सौरभ ने वीडियो में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए भी कठोर शब्द कहे हैं. बाकी मैं सुसाइड करने जा रहा हूं.. सुसाइड करूंगा, आज ये लोग नहीं निकलने देंगे. मुझे बंद करके रखा है. कल निकलने देंगे!! मैं एक वादा कर रहा हूं, मैं सुसाइड करूंगा और मेरे सुसाइड के जिम्मेदार होंगे, सर्वेश सिंह. सर्वेश सिंह का लड़का गौरव सिंह, एसपी सिंह को भाई मानकर माफ कर रहा हूं.’

सौरभ बाजपेई का दूसरा वीडियो भी सोशल मीडिया पर है, जिसमें वो चंबल नदी के पुल के ऊपर खड़ा है. और नदी दिखाते हुए कह रहा है हरिहरपुर नरेश गौरव सिंह, तुमको छोड़ेंगे नहीं ऐसे.. तुमने थप्पड़ कैसे उठा दिया. मेरे ऊपर हाथ उठाओगे. नौकरी के लिए मना कर दो, 50 नौकरी है.. आए हैं चंबल में. यहां पे, (चंबल नदी दिखाते हुए) ठीक सुसाइड करने के लिए. अब मर रहा हूं तो तुम्हारे चक्कर में मर रहा हूं. बता दें कि इसके बाद से सौरभ बाजपेई का कुछ पता नहीं चल रहा है.'

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User