नर्मदा किनारे रेत उत्खनन और अवैध निर्माण पर हाई कोर्ट की नाराजगी के बाद एक्शन में प्रशासन

Apr 27, 2024 - 19:49
Apr 27, 2024 - 19:49
 0  594
नर्मदा किनारे रेत उत्खनन और अवैध निर्माण पर हाई कोर्ट की नाराजगी के बाद एक्शन में प्रशासन

जबलपुर (आरएनआई) नर्मदा किनारे लगातार अवैध ना सिर्फ उत्खनन हो रहा है बल्कि अवैध निर्माण की संख्या भी धीरे-धीरे बढ़ रही है लिहाजा इस पर हाईकोर्ट ने संज्ञान लेते हुए न सिर्फ नाराजगी जाहिर की है बल्कि प्रशासनिक अधिकारियों को फटकार भी लगाई है। यही वजह है कि अब इस मामले में प्रशासन एक्शन मूड में दिखाई दे रहा है।

हाई कोर्ट की फटकार के बाद अब जबलपुर कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना ने नर्मदा किनारे हो रहे अवैध निर्माण को संज्ञान में लेते हुए एक जांच टीम गठित की है। जांच टीम में एसडीएम, डीएसपी और खनिज अधिकारी को शामिल किया गया है। कलेक्टर ने सभी को निर्देश दिए हैं कि घाटों में अगर 300 मीटर की परिधि में जो भी अवैध निर्माण किए गए हैं उनकी जांच की जाए और उसके बाद फिर अगर जांच में अवैध पाया जाता है तो फिर उन निर्माण को तुरंत ही अलग की भी किया जाए।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0