अलीगंज में नहीं थम रहा मकान तोड़कर कॉम्प्लेक्स बनाने का खेल, टीन की चादरों के पीछे जारी निर्माण

Wednesday, August 12, 2026 - 14:43
0
अलीगंज में नहीं थम रहा मकान तोड़कर कॉम्प्लेक्स बनाने का खेल, टीन की चादरों के पीछे जारी निर्माण

लखनऊ। अलीगंज में अवैध इमारत में हुए अग्निकांड के बाद सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी के बावजूद मकानों को तोड़कर बहुमंजिला कॉम्प्लेक्स बनाने का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। चंद्रलोक कॉलोनी समेत आसपास के इलाकों में आवासीय मकानों को तोड़कर नए निर्माण किए जा रहे हैं।

22 जून को अलीगंज के सेक्टर-डी में एक इमारत में आग लगने से 15 लोगों की मौत हुई थी। जिस इमारत में हादसा हुआ, वह आवासीय भूखंड पर बनी थी, लेकिन उसका इस्तेमाल व्यावसायिक गतिविधियों के लिए किया जा रहा था। इसके बाद भी इलाके में इसी तरह के निर्माण जारी रहने पर सवाल उठ रहे हैं।

चंद्रलोक कॉलोनी में कई मकानों को तोड़कर बहुमंजिला इमारतें बनाई जा रही हैं। निर्माण स्थल को टीन की चादरों से ढककर काम चल रहा है। बताया जा रहा है कि कुछ निर्माणों में बेसमेंट भी बनाए जा रहे हैं। स्थानीय स्तर पर आरोप है कि कॉलोनी में मकानों को तोड़कर कॉम्प्लेक्स बनाने का काम कई वर्षों से जारी है।

इन बहुमंजिला इमारतों में पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने की बात भी सामने आ रही है। ऐसे में आने वाले समय में आसपास के इलाकों में यातायात और पार्किंग की समस्या बढ़ने की आशंका है।

रामराम बैंक चौराहे के पास भी इन दिनों एक मकान को तोड़कर कॉम्प्लेक्स बनाने का काम चल रहा है। अग्निकांड के बाद सुरक्षा और निर्माण मानकों को लेकर उठे सवालों के बीच इन निर्माण गतिविधियों पर संबंधित विभाग की कार्रवाई को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User