नहर में केमिकलयुक्त पानी छोड़ने का आरोप, किसानों ने कहा- फसलें हो रही बर्बाद; फैक्टरी ने आरोप नकारे

Wednesday, August 12, 2026 - 14:41
0
नहर में केमिकलयुक्त पानी छोड़ने का आरोप, किसानों ने कहा- फसलें हो रही बर्बाद; फैक्टरी ने आरोप नकारे

आगरा। रुनकता क्षेत्र में सिकंदरा रजवाह नहर में कथित तौर पर केमिकलयुक्त अपशिष्ट पानी छोड़े जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने बालाजी वेबरेज फैक्टरी पर आरोप लगाया है कि फैक्टरी से निकलने वाला अपशिष्ट पानी नहर में पहुंच रहा है, जिससे सिंचाई करने वाले किसानों की फसलें प्रभावित हो रही हैं।

ग्रामीणों के मुताबिक, किरावली-मुरेंडा रोड स्थित फैक्टरी से निकलने वाले पानी के कारण नहर का पानी प्रदूषित हो रहा है। रुनकता, लोहकरेरा, पनवारी समेत आसपास के गांवों के किसानों का दावा है कि इस पानी से सिंचाई करने के बाद कई खेतों में फसलें पीली पड़ने लगी हैं और सैकड़ों बीघा फसल प्रभावित होने की आशंका है।

लोहकरेरा निवासी किसान उदय सिंह ने बताया कि प्रदूषित पानी से सिंचाई के बाद फसलों पर इसका असर दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों ने मामले को लेकर विरोध जताते हुए संबंधित अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि शिकायत के बावजूद अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है।

वहीं, फैक्टरी प्रबंधन ने ग्रामीणों के आरोपों को बेबुनियाद बताया है। प्रबंधन का कहना है कि मामला एक कर्मचारी से जुड़े पैसों के विवाद का था, जिसे नौकरी से हटा दिया गया था।

सिकंदरा रजवाह के एसडीओ पंकज अग्रवाल ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। स्टाफ को मौके पर भेजकर जांच कराई गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User