अमरनाथ यात्रियों का सहारा बना CRPF का 'मे आई हेल्प यू' अभियान, महिला जवानों की सेवा ने जीता दिल

Sunday, July 5, 2026 - 11:40
0
अमरनाथ यात्रियों का सहारा बना CRPF का 'मे आई हेल्प यू' अभियान, महिला जवानों की सेवा ने जीता दिल

अमरनाथ यात्रा के दौरान बालटाल आधार शिविर पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) का 'मे आई हेल्प यू' अभियान श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा, मार्गदर्शन और हर जरूरी सहायता का भरोसेमंद केंद्र बनकर उभरा है। विशेष रूप से तैनात महिला जवान चौबीसों घंटे यात्रियों की मदद कर यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने में जुटी हैं।

मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले स्थित बालटाल बेस कैंप में तैनात महिला जवान श्रद्धालुओं को यात्रा मार्ग की जानकारी, संचार संबंधी समस्याओं का समाधान, भोजन और ठहरने की व्यवस्था तथा स्वास्थ्य संबंधी सहायता उपलब्ध करा रही हैं। पिछले वर्ष शुरू किए गए इस अभियान को इस बार और अधिक व्यापक स्तर पर लागू किया गया है।

सीआरपीएफ की महिला जवान पुष्प वर्मा ने बताया कि अभियान का उद्देश्य देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं को हर संभव सहायता और सही मार्गदर्शन देना है। उन्होंने कहा कि यदि किसी यात्री की तबीयत खराब होती है या ऑक्सीजन की कमी जैसी समस्या आती है, तो टीम तुरंत फर्स्ट एड कर्मियों को बुलाती है और जरूरत पड़ने पर मरीज को बालटाल बेस कैंप के अस्पताल पहुंचाया जाता है।

एक अन्य महिला जवान ज्योति एस ने बताया कि इस वर्ष 'मे आई हेल्प यू' अभियान में 30 से 40 महिला जवानों की टीम अलग-अलग शिफ्टों में 24 घंटे तैनात है। टीम भाषा संबंधी दिक्कतों, स्वास्थ्य समस्याओं और यात्रा से जुड़ी अन्य परेशानियों का समाधान करने में जुटी रहती है।

महिला जवानों का कहना है कि यात्रियों की सेवा और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना उनके लिए गर्व की बात है। उनका प्रयास रहता है कि अमरनाथ यात्रा के दौरान किसी भी श्रद्धालु को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User