अक्षय तृतीया पर सत्यनाथ मठ में भूमि पूजन, पर्यटन विकास को मिलेगी रफ्तार

Sunday, April 19, 2026 - 18:56
Updated: 4 months ago
0
अक्षय तृतीया पर सत्यनाथ मठ में भूमि पूजन, पर्यटन विकास को मिलेगी रफ्तार

सुलतानपुर (आरएनआई) आज अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर अघोरपीठ बाबा सत्यनाथ मठ अल्देमऊ नूरपुर में कादीपुर विधायक राजेश गौतम के प्रयास से मुख्यमंत्री पर्यटन विकास योजना अंतर्गत 78 लाख 91 हजार रुपया स्वीकृत होने के उपरांत कार्यकारी संस्था सी एंड डी एस जल निगम के माध्यम से कादीपुर के क्षेत्रीय विधायक राजेश गौतम ने मठ के पीठाधीश्वर अवधूत उग्र चंडेश्वर कपाली बाबा की अध्यक्षता में पूरे विधि विधान से मठ परिसर में भूमि पूजन कर विकास कार्य का शुभारंभ किया।

विधायक राजेश गौतम ने शिलान्यास अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार आम जन के विकास हेतु पूरी निष्ठा और लगन के साथ कार्य कर रही है।

आज अपने इस प्राचीन मठ के विकास के लिए शिलान्यास कार्यक्रम में हम भी सहभागी हुए यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है। आने वाले समय में हम लोग मिलकर शासन से और भी धनराशि आवंटित करवा कर मठ को एक दिव्य और भव्य दर्शनीय स्थल बनाने के लिए कार्य करेंगे।

मेरा हमेशा प्रयास रहा हमारे क्षेत्र के जो भी धार्मिक स्थल है उनका विकास हो लोग उनको अपनी धरोहर मान करके देखें और समझे लोगों को बतायें तभी हमारे सनातन का गौरव बढ़ेगा।इसमें हम लोग मिलकर कार्य करें और अपनी संस्कृति अपने समाज को अक्षुण्ण रखने में अपना योगदान दें। शिलान्यास कार्यक्रम के अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी साहित्यकार हनुमान प्रसाद सिंह,नूरपुर प्रधान बन्टी सिंह, पूर्व प्रधान शिवभूषण सिंह, ईश नारायण सिंह, जीतेन्द्र सिंह कोटेदार, नन्हे सिंह,नसीराबाद रायबरेली के राय अभिषेक,सी एंड डी एस के अवर अभियंता अजय कुमार सिंह, ठेकेदार पंकज सिंह, सत्यनारायण सिंह,प्रभाकर सिंह, अरविन्द सिंह, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User