बरेली में तेज आंधी का खौफनाक असर, टिनशेड समेत 50 फीट तक हवा में उड़ गए नन्हे अंसारी
बरेली में बुधवार को आए भीषण आंधी-तूफान ने कई इलाकों में भारी तबाही मचाई। तेज हवाओं का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि भमोरा क्षेत्र में एक व्यक्ति टिनशेड के साथ हवा में उड़कर खेत में जा गिरा। हादसे में घायल हुए नन्हे अंसारी ने अपनी आपबीती सुनाते हुए उस भयावह मंजर का वर्णन किया।
बताया जा रहा है कि आंधी के दौरान नन्हे अंसारी अपने घर के बाहर मौजूद थे। तभी तेज हवाओं ने टिनशेड को उखाड़ दिया और वह उसी के साथ करीब 50 फीट तक हवा में उड़ गए। कुछ ही सेकंड में वह पास के मक्का के खेत में जाकर गिरे, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।
घायल नन्हे अंसारी के अनुसार आंधी इतनी तेज थी कि उन्हें संभलने तक का मौका नहीं मिला। उन्होंने बताया कि अचानक तेज झोंका आया और देखते ही देखते टिनशेड हवा में उखड़ गया। इसके बाद उन्हें कुछ समझ नहीं आया और वह खेत में जाकर गिरे।
घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक उनके शरीर पर कई चोटें आई हैं, हालांकि उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
बरेली समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बुधवार को तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने भारी नुकसान पहुंचाया। कई जगह पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए, जबकि कच्चे मकानों और टिनशेड को भी व्यापक क्षति पहुंची है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)