हिमाचल में बारिश का कहर: चौहारघाटी में तबाही, लगघाटी में बादल फटा, शिमला में भूस्खलन से खतरा

राज्य में जगह-जगह भूस्खलन से सैकड़ों सड़कें बंद हैं। कई इलाकों में बिजली-पानी की आपूर्ति ठप है। भारी बारिश से राजधानी शिमला में भी कई जगह भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं।

Aug 19, 2025 - 15:36
 0  135
हिमाचल में बारिश का कहर: चौहारघाटी में तबाही, लगघाटी में बादल फटा, शिमला में भूस्खलन से खतरा

शिमला (आरएनआई) हिमाचल प्रदेश में बरसात का कहर लगातार जारी है। राज्य में जगह-जगह भूस्खलन से सैकड़ों सड़कें बंद हैं। कई इलाकों में बिजली-पानी की आपूर्ति ठप है। भारी बारिश से राजधानी शिमला में भी कई जगह भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं।  शिमला शहर के बैनमोर वार्ड के राजभवन क्षेत्र में देर रात भारी भूस्खलन के चलते सड़क ठप हो गई। यहां कई आवासों को भी खतरा पैदा हो गया है। इन आवासों को अब खाली करवाया जा रहा है। मंगलवार सुबह महापौर सुरेंद्र चौहान समेत नगर निगम और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य का जायजा लिया। वहीं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी  सुबह माैके पर नुकसान का जायजा लिया। 

हिमाचल प्रदेश में बरसात का कहर लगातार जारी है। राज्य में जगह-जगह भूस्खलन से सैकड़ों सड़कें बंद हैं। कई इलाकों में बिजली-पानी की आपूर्ति ठप है। भारी बारिश से राजधानी शिमला में भी कई जगह भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं।  शिमला शहर के बैनमोर वार्ड के राजभवन क्षेत्र में देर रात भारी भूस्खलन के चलते सड़क ठप हो गई। यहां कई आवासों को भी खतरा पैदा हो गया है। इन आवासों को अब खाली करवाया जा रहा है। मंगलवार सुबह महापौर सुरेंद्र चौहान समेत नगर निगम और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य का जायजा लिया। वहीं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी  सुबह माैके पर नुकसान का जायजा लिया। 

मंडी जिले के पधर उपमंडल के तहत आने वाली दुर्गम चौहारघाटी में बीते सोमवार रात और मंगलवार सुबह हुई भारी बारिश के कारण व्यापक नुकसान हुआ है। घाटी की दो पंचायतें अधिक प्रभावित बताई जा रही हैं, जिसमें शिल्हबुधाणी और तरस्वाण शामिल हैं। जानकारी के अनुसार 6 फीट चौड़ा ब्रिज, एक वाहन, एक दुकान और सैकड़ों बीघा में लगाई फसल पानी के तेज बहाव के साथ बह गई। गनीमत यह रही कि इस आपदा से किसी प्रकार का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।  ग्राम पंचायत शिल्हबुधाणी के प्रधान प्रेम सिंह और तरस्वण के प्रधान जय सिंह ने बताया कि क्षेत्र में बहने वाले सभी नाले उफान पर थे और लोगों ने सुरक्षित स्थानों पर शरण लेकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही एसडीएम पधर सुरजीत सिंह और लोक निर्माण विभाग के एसडीओ भगत राम यादव सहित राजस्व विभाग की टीमें मौके लिए रवाना हुईं। एसडीएम सुरजीत सिंह ने क्षेत्र के स्कूलों में आज अवकाश घोषित कर दिया है।

कुल्लू जिला मुख्यालय के साथ सटी लगघाटी की ग्राम पंचायत चौपाड़सा के कड़ौन गांव में बादल फटने सूचना है। इससे पंचायत के करीब 15 परिवारों की कई बीघा कृषि योग्य भूमि बह गई है। इसके अलावा पंचायत में दो मकान, दो बस योग्य पुल और तीन दुकानें भी बह गईं। भूभू जोत में बादल फटने से भूभू नाला का जलस्तर बढ़ गया, जिससे लगघाटी में तबाही मची। इससे सरवरी खड्ड भी उफान पर है। रूजग और तेलंग में दो पुल बह गए। इससे दुर्गम चार पंचायतों का संपर्क कट गया है। भूतनाथ ब्रिज को जोड़ने वाली सड़क का 50 मीटर से अधिक हिस्सा बह गया है।

बीती रात जुब्बड़हट्टी में 73.0, अंब 56.0, भुंतर 44.8, बिलासपुर 40.2, शिमला 38.0, कसोल 33.0, सियोबाग 32.0, कोठी 25.4, भरेड़ी 23.0, कुफरी 21.2, कांगड़ा 18.2, बरठीं 17.6 व जोगिंद्रनगर में 16.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कई भागों में 25 अगस्त तक बारिश का दाैर जारी रहने का पूर्वानुमान है। 19 व 22 से 25 अगस्त तक कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने का येलो अलर्ट है।

सोलन शहर में पानी की किल्लत को पूरा करने वाली गिरि व अश्वनी योजना से पानी आना बंद हो गया। इससे शहर में आपूर्ति की चिंता बढ़ गई है। नगर निगम को कई वार्डों में आपूर्ति को फिर सुबह होल्ड करना पड़ा है। शहर के कई वार्डों में आज नौवें दिन पानी आना था, लेकिन सप्लाई रुक जाने से दिक्कत खड़ी हो गई है। क्योंकि जैसे-जैसे सप्लाई आती है वैसे-वैसे शहर के वार्डों में पानी की आपूर्ति होती है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.