हाथों में तिरंगा थामे, रिमझिम फुहारों के बीच निकली बाइक रैली, दिया घर घर तिरंगा फहराने का संदेश

Sunday, August 11, 2024 - 16:29
Updated: 2 years ago
0
हाथों में तिरंगा थामे, रिमझिम फुहारों के बीच निकली बाइक रैली, दिया घर घर तिरंगा फहराने का संदेश

ग्वालियर (आरएनआई) स्वतंत्रता दिवस में अभी कुछ दिन शेष हैं, लेकिन प्रदेश का माहौल अभी से ही देश प्रेम से भरा हो गया है, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर हर घर तिरंगा अभियान में प्रदेशवासी बढ़ चढ़ हिस्सा ले रहे हैं इसी क्रम में ग्वालियर में आज तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। रैली में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, कलेक्टर रुचिका चौहान सहित अन्य जन प्रतिनिधि, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी शामिल हुए।

ग्वालियर में सुबह मौसम सुहाना था, रिमझिम फुहारों के बीच हाथों में तिरंगा थामकर संगीतधानी के मुख्य मार्गों से शान के साथ विशाल बाइक रैली निकली। भारत की आन-बान- शान के प्रतीक लहराते तिरंगे के साथ निकली बाइक रैली को देखकर शहरवासी देशभक्ति के जज्बे से ओत-प्रोत हो गए। हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली इस बाइक रैली में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान समेत अन्य अधिकारी शामिल हुए। साथ ही अपर आयुक्त नगर निगम मुनीष सिकरवार व क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी एच के सिंह, सीमा सुरक्षा बल व पुलिस बल के बाइकर्स सहित एनसीसी, स्काउट- गाइड, खिलाड़ियों, सामाजिक संस्थाओं एवं विद्यार्थियों ने भी सहभागिता की।
gwalior

रविवार सुबह वीरांगना लक्ष्मीबाई की समाधि से बाइक रैली शुरू हुई और फूलबाग, किलागेट, हजीरा,बिरला नगर, गोला का मंदिर, मेला रोड, आकाशवाणी, गांधी रोड, जीवाजी विश्व विद्यालय, चेतकपुरी, अचलेश्वर, इंदरगंज व शिंदे की छावनी होते हुए वापस फूलबाग मैदान लक्ष्मीबाई समाधि तक पहुँची।

वीर सपूतों के प्रति सम्मान की भावना रखने की दिलाई शपथ
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने बाइक रैली के समापन के बाद वीरांगना लक्ष्मीबाई की समाधि के सामने सभी प्रतिभागियों को शपथ दिलाई। उन्होंने सभी को तिरंगा फहराने और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रति सम्मान की भावना रखकर देश की प्रगति में योगदान देने की शपथ दिलाई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User