नीमच में हर घर तिरंगा अभियान रैली का हुआ आयोजन, देशभक्ति का दिखा जज्बा

Sunday, August 11, 2024 - 16:30
Updated: 2 years ago
0
नीमच में हर घर तिरंगा अभियान रैली का हुआ आयोजन, देशभक्ति का दिखा जज्बा

नीमच (आरएनआई) देशभर में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां शुरू हो चुकी है। जिसे लेकर राज्य और जिले की पुलिस भी अलर्ट मोड पर है। बॉर्डर इलाके में आने जाने वाले लोगों की कड़ाई से जांच करने के बाद ही आगे जाने दिया जा रहा है, ताकि किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना ना हो सके। वहीं, मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा हर घर तिरंगा अभियान का एलान किया गया है। इसी कड़ी में जिला अधीक्षक नीमच के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली गई।

पुलिस बैंड ने दी प्रस्तुति
बता दें कि इस रैली का आयोजन पुलिस कंट्रोल रूम से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए दशहरा मैदान पर समाप्त हुई। इस दौरान पुलिस बैंड की तरफ से विशेष प्रस्तुति भी दी गई। इस रैली में जिला कलेक्टर दिनेश जैन, जिला पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल हाथों में तिरंगा झंडा लिए नजर आएं।

भव्य स्वागत
इनके पीछे एक और अन्य खुली जीप में एसडीएम ममता खेड़े सहित अन्य अधिकारी भी तिरंगा झंडा लेकर मौजूद थे। पुलिस की वाहन रैली का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। साथ ही रैली में थाना प्रभारी और अन्य पुलिस अधिकारी, बल के जवान मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User