हर बूथ पर दस महिलाएं मुस्तेद रहेंगी - सीमा समाधिया

महिला कांग्रेस की अहम बैठक में भाग लेने पहुंची जिला प्रभारी

Thursday, April 20, 2023 - 18:24
Updated: 4 years ago
0
हर बूथ पर दस महिलाएं मुस्तेद रहेंगी - सीमा समाधिया

गुना। महिला कांग्रेस की गुना जिला प्रभारी सीमा समाधिया ने गुरुवार को स्थानीय महिला नेत्री और कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस बैठक में महिला कांग्रेस की आगामी चुनाव में भूमिका और पार्टी को मजबूत करने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।
महिला कांग्रेस की जिला बैठक में चर्चा करते हुए समाधिया ने पार्टी पदाधिकारियों से कहा है कि वह प्रत्येक पोलिंग बूथ पर सक्रियता बढ़ाएं और यह तय किया जाए कि हर बूथ पर पार्टी की 10 महिला कार्यकर्ता तैनात हों। समाधिया के मुताबिक इस चुनाव में पुरुषों के समकक्ष ही महिलाओं का योगदान रहेगा। इस अवसर पर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा यादव भी मौजूद थीं। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस मुस्तेदी के साथ सक्रिय रहेगी। बैठक में जिला पदाधिकारियों के अलावा, ब्लॉक और अनुसांगिक संगठनों की कार्यकर्ता भी शामिल हुईं। बैठक लेने के बाद जिला प्रभारी सीमा समाधिया मीडिया से भी मुखातिब हुईं। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही लाडली बहना योजना का जुमला बताया। उनके मुताबिक योजना की शर्तें इतनी सख्त हैं कि अधिकांश महिलाएं इसके दायरे से बाहर हो जाएंगी। वहीं चुनाव भी अब नजदीक हैं, इसलिए कुछ समय के लिए ही गिनी-चुनी महिलाओं को लाभ मिल पाएगा। समाधिया ने ग्वालियर-चम्बल संभाग में कांग्रेस को मजबूत स्थिति में बताया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User