रोजा इफ्तार कार्यक्रम में शरीक हुए जयवर्धन ने दी रमजान की मुबारकबाद

Thursday, April 20, 2023 - 18:23
Updated: 4 years ago
0
रोजा इफ्तार कार्यक्रम में शरीक हुए जयवर्धन ने दी रमजान की मुबारकबाद
रोजा इफ्तार कार्यक्रम में शरीक हुए जयवर्धन ने दी रमजान की मुबारकबाद

गुना। कांग्रेस की अल्पसंख्यक इकाई ने कर्नलगंज स्थित पार्क में रोजा इफ्तार कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह सहित कई राजनेता, गणमान्य नागरिक और सामाजिक लोग एकत्रित हुए।
पवित्र रमजान माह में रोजा इफ्तार करने पहुंचे विधायक जयवर्धन सिंह ने अल्पसंख्यक कांग्रेस के पदाधिकारियों से चर्चा की, उनका हालचाल जाना और उन्हें रमजान माह की मुबारकबाद दी। कार्यक्रम के दौरान सभी ने सामूहिक रूप से अमन-चैन की दुआ की। इससे पहले अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष इकरार खान बल्ला के नेतृत्व में जयवर्धन सिंह का स्वागत किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User