स्वेज की खाड़ी में ऑयल ड्रिलिंग जहाज पलटा: 4 की मौत, 4 लापता, 22 सदस्य बचाए गए

स्वेज की खाड़ी में एक ऑयल ड्रिलिंग करने वाला जहाज पलट गया,जिससे चार लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा, चार अन्य लोग लापता हैं, जिन्हें खोजा जा रहा है। मिस्र ने इस बारे में जानकारी दी है। मिस्र के अधिकारियों ने बताया कि ये घटना मंगलवार को तब हुई जब जहाज को दूसरे क्षेत्र में ड्रिलिंग के लिए ले जाया जा रहा था। 

Jul 2, 2025 - 15:22
 0  135
स्वेज की खाड़ी में ऑयल ड्रिलिंग जहाज पलटा: 4 की मौत, 4 लापता, 22 सदस्य बचाए गए

काहिरा (आरएनआई) पेट्रोलियम मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यह दुर्घटना गैबेल एल-जैत नामक क्षेत्र में हुई। जो स्वेज नहर से लगभग 300 किलोमीटर दक्षिण में एक प्रमुख मिस्र का तेल उत्पादन स्थल है।

रेड सी प्रांत के गवर्नर अम्र हनाफी ने इस हादसे के बारे में बताया कि जब ड्रिलिंग जहाज पलटा तो उस वक्त उसमें 30 मजदूर सवार थे। जिसके बाद आनन-फानन में बचाव अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि बचाव दल ने चार लोगों के शव बरामद किये हैं। इसके अलावा, 22 अन्य को बचा लिया गया।  वहीं, चार लोग अभी भी लापता हैं। 

उन्होंने बताया कि चालक दल के चार लापता लोगों की खोज के लिए अभियान रात से जारी है। मिस्र की नौसेना के जहाज इसमें लगे हुए हैं। गौरतलब है कि स्वेज की खाड़ी लाल सागर का उत्तर-पश्चिमी भाग है और यह एक महत्वपूर्ण शिपिंग मार्ग है।

अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि ड्रिलिंग शिप के पलटने का कारण क्या था। अधिकारियों का कहना है कि मामले में जांच जारी है। इस बीच स्वेज नहर प्राधिकरण के प्रमुख एडमिरल ओसाम रबेई ने बताया है कि नाव पलटने से नहर से गुजरने वाले जहाजों पर कोई असर नहीं पड़ा। यह नहर स्वेज की खाड़ी को भूमध्य सागर से जोड़ती है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.