एफआईआर में खुलासा: बार-बार चेतावनी के बावजूद फार्मा कंपनी ने नहीं बदली थी पुरानी मशीनरी
हैदराबाद (आरएनआई) तेलंगाना में फार्मा कंपनी में हुए धमाके के मामले में पुलिस ने जो एफआईआर दर्ज की है, उसमें बताया गया है कि कर्मचारियों द्वारा बार-बार बोलने के बावजूद फार्मा कंपनी सिगाची इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने पुरानी हो चुकी मशीनरी को नहीं बदला। कंपनी की पसामयलाराम स्थित यूनिट में दो दिन पहले तेज विस्फोट हुआ था, जिसमें 40 लोगों की मौत हो चुकी है और 33 लोग घायल हैं।
सांगारेड्डी पुलिस ने पीड़ितों और उनके परिजनों की शिकायत के आधार पर सोमवार को कंपनी प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। कंपनी प्रबंधन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 105, 110, और 117 के तहत मामला दर्ज किया गया है। एफआईआर के अनुसार, 'शिकायतकर्ता के पिता और अन्य कर्मचारियों ने बताया कि सिगाची कंपनी प्रबंधन को कई बार मशीनरी बदलने के बारे में सूचना दी गई थी, क्योंकि मशीनरी बहुत पुरानी थीं और उनसे जान-माल की हानि की आशंका थी। हालांकि कंपनी प्रबंधन ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया और पुरानी मशीनरी का ही इस्तेमाल जारी रखा। इसका नतीजा ये हुआ कि प्लांट में विस्फोट हो गया, जिससे जान-माल की भारी हानि हुई।'
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



