स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी करेंगे फतेहगढ़ में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन

18 मार्च को गुना पधारेंगे कैबिनेट मंत्री चौधरी, पीपुल्स ग्रुप द्वारा 18-19 फतेहगढ़ में आयोजित होगा शिविर।

Tuesday, March 14, 2023 - 21:45
0

गुना। बमोरी विधानसभा के फतेहगढ़ में 18-19 मार्च को विशाल स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा जिसमें पीपुल्स ग्रुप के 60 डॉक्टरों सहित 100 लोगों की टीम ग्रामीण जनों का इलाज एकदम निशुल्क करेगी, टीम द्वारा बमोरी विधानसभा इलाके में सतत संपर्क ग्रामीणजनों से कर शिविर का प्रचार प्रसार जोर शोर से चल रहा है। शिविर में लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ एक्स-रे ब्लड टेस्ट, सोनोग्राफी आदि सभी स्वास्थ्य सुविधाएं व मशीनरी मौजूद रहेगी।
बमोरी विधानसभा के फतेहगढ़ में आयोजित होने वाले शिविर में 18 मार्च को प्रदेश के कैबिनेट एवं स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी उद्घाटन करेंगे जिसके बाद ग्रामीण अंचलों बाद दूरदराज से आने वाले लोगों का उचित इलाज विशिष्ट डॉक्टरों की टीम के द्वारा जांच परीक्षण उपरांत किया जाएगा।
फतेहगढ़ में आयोजित होने वाले दो दिवसीय शिविर का लाभ लेने की अपील प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया के द्वारा बार-बार की जा रही है उन्होंने एक बार फिर आम जनता से अनुरोध किया है कि स्वास्थ्य शिविर में पधारकर अधिक से अधिक लाभ लेवे और दूसरों को भी दिलवाएं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User