डीईओ द्वारा किया गया हाई स्कूल परीक्षा का निरीक्षण

Tuesday, March 14, 2023 - 21:00
0
डीईओ द्वारा किया गया हाई स्कूल परीक्षा का निरीक्षण

गुना। आज 14 मार्च मंगलवार को चंद्रशेखर सिसोदिया जिला शिक्षा अधिकारी गुना द्वारा परीक्षा केंद्र शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2, अशासकीय दयाल पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल, अशासकीय मॉडर्न हायर सेकेंडरी स्कूल, अशासकीय शारदा पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्या कैंट गुना का आकस्मिक निरीक्षण किया गया, हाई स्कूल संस्कृत विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण संचालित पाई गई, किसी भी परीक्षा केंद्र पर कोई भी नकल प्रकरण नहीं बना, जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा उपरोक्त सभी परीक्षा केंद्रों पर केंद्र अध्यक्षों को माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश भोपाल द्वारा उपलब्ध कराए गए नियमों के पालन में शांतिपूर्ण, निर्विवाद एवं निष्पक्ष ढंग से परीक्षा संपन्न कराने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User