50 साल बाद पूर्व विधायक कहने लगी की यह मकान मेरा है, इसे खाली करो, गुंडे भेज देती है

Wednesday, March 15, 2023 - 00:30
0
50 साल बाद पूर्व विधायक कहने लगी की यह मकान मेरा है, इसे खाली करो, गुंडे भेज देती है

शिवपुरी। कलेक्ट्रेट में आज एक पूरा परिवार कलेक्टर के पास अपनी समस्या लेकर पहुंचा कि साहब हम 50 साल से अपने मकान में रह रहे है। लेकिन अब हमारी पूर्व विधायक हमसे कह रही हैं कि ये मकान खाली करो। यह मकान मेरा है। मकान खाली नहीं किया तो तुम्हारे पति घर वापस नहीं आ पायेगा।

जानकारी के अनुसार रीना वाल्मीकि निवासी बी.आर.सी.सी. भवन के पास करैरा शिवपुरी ने बताया कि हम 60 सालों से करैरा में रह रहे है। लेकिन अब वहां कि पूर्व विधायक शकुंतला खटीक हमें अब परेशान कर रही है। हमसे कहती है कि तुम ये मकान खाली करो। यह मेरा मकान है। अगर खाली नहीं किया तो मेरे पास और भी कई तरीके हैं।

लेकिन अब यह कांग्रेस की पूर्व विधायक शकुंतला खटीक हमारे खिलाफ झूठा वारंट निकलवा देती है और हमारे घर पर गुंडे, बदमाश तथा पुलिस वाले भिजवा देती है। वह हमारे साथ बदमाशों को भेजकर छेड़छाड़ भी करवा देती है। जब हमारे पति घर पर नहीं रहते तब वह हमसे कहती है कि तुम्हारा पति आज घर वापस नहीं आ पायेगा।

परिवार की बहू ने बताया कि हमारे पति आर.सी.सी. डालने जाते है तो उसके आदमियों को हमारे घर में घुसा देती है और हमारे साथ छेड़छाड़ करती है। हमारी जवान बेटियां है। उनके साथ बदतमीजी करते है। शकुंतला खटीक कहती है कि मकान खाली करो वरना तुम्हारे पतियों को जेल में भिजवा दूंगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User