स्वच्छ सर्वेक्षण 2024: सिटीजन फीडबैक भी जरूरी

Monday, March 17, 2025 - 21:44
Updated: 2 years ago
0
स्वच्छ सर्वेक्षण 2024: सिटीजन फीडबैक भी जरूरी

सागर (आरएनआई) नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री के निर्देशानुसार स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के अंतर्गत नगर निगम द्वारा शहर के सभी 48 वार्डों में टीमें गठित कर नागरिकों से सिटीजन फीडबैक कराया जा रहा है। सिटीजन फीडबैक के माध्यम से स्वच्छ सर्वेक्षण प्रतियोगिता में नागरिकों द्वारा दी गई प्रतिक्रिया से जो अंक प्राप्त होंगे, वह शहर को अच्छी रैंक दिलाने में सहायक होंगे। 

सिटीजन फीडबैक देने की अपील

नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने शहर के सभी सामाजिक संगठनों, व्यवसायिक संगठनों, महिला संगठनों, धार्मिक संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों, कोचिंग व अन्य संस्थानों सहित वार्डो के नागरिकों से अपील की है कि स्वच्छ सर्वेक्षण प्रतियोगिता में सिटीजन फीडबैक आवश्यक रूप से दिलाएं और नगर निगम सागर को अच्छी रैंक दिलाने में सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा है कि सभी लोग अपने-अपने परिवार के सभी सदस्यों से फीडबैक करवायें जिससे ज्यादा से ज्यादा अंक प्राप्त हो सकें।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User