ग्वालियर: स्कूल बस का इंतजार कर रहे 6 साल के बच्चे का अपहरण, बदमाशों ने मां की आंखों में झोंकी मिर्ची

Thursday, February 13, 2025 - 13:45
Updated: 2 years ago
0
ग्वालियर: स्कूल बस का इंतजार कर रहे 6 साल के बच्चे का अपहरण, बदमाशों ने मां की आंखों में झोंकी मिर्ची

ग्वालियर (आरएनआई) ग्वालियर में आज गुरुवार सुबह करीब 8 बजे 6 साल के बच्चे का अपहरण हो गया। बच्चा, मां के साथ स्कूल बस का इंतजार कर रहा था। तभी बाइक पर दो बदमाश पीछे से आए और महिला की आखों में मिर्ची झोंक दी। इसके बाद बच्चे को उठाकर ले गए। घटना मौके पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

घटना मुरार थाना क्षेत्र की सीपी कॉलोनी में जैन मंदिर के सामने की है। जानकारी के अनुसार, शिवाय अपनी मां आरती गुप्ता के साथ स्कूल बस पकड़ने के लिए सुबह 8 बजे घर से निकाला था। वह लिटिल एंजेल स्कूल में यूकेजी का छात्र है।

6 साल के शिवाय के पिता राहुल गुप्ता शुगर कारोबारी हैं। उनका कहना है कि मेरा किसी से कोई विवाद या दुश्मनी नहीं है। वहीं, ग्वालियर आईजी अरविंद सक्सेना ने आरोपियों पर 30 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।

Follow      RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User