स्कूटी योजना अंतर्गत वितरित किए गए स्वीकृति पत्र

Wednesday, February 5, 2025 - 19:48
Updated: 2 years ago
0
स्कूटी योजना अंतर्गत वितरित किए गए स्वीकृति पत्र

गुना (आरएनआई) प्रदेश के मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना ई-स्कूटी  वितरण  अंतर्गत आज सीएम राइज गुना मॉडल के सत्र 2023-24 के टॉपर बालक अमित अहिरवार एवं बालिका रवीना जाटव को स्कूटी खरीदने के लिए स्वीकृति पत्र प्राचार्य  द्वारा वितरित किए गए। इस दौरान मुख्यमंत्री जी के ई-स्कूटी वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी बच्चों को दिखाया गया। कार्यक्रम में इस सत्र में पढ़ने वाले कक्षा 10वीं एवं 12वीं के बच्चे भी उपस्थित थे, जिन्हें प्रेरित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम तथा स्कूटी प्राप्त छात्रों द्वारा अच्छी पढ़ाई एवं सर्वोत्तम रिजल्ट के लिए उनके अनुभव साझा कराए गए। जिला शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर सिसोदिया ने सभी स्कूटी स्वीकृति प्राप्त बच्चों को बधाई देते हुए अन्य बच्चों को भी उनसे प्रेरणा लेने की अपील की। कार्यक्रम में प्राचार्य आशीष टांटिया, उप प्राचार्य संजय जैन, महेश अग्रवाल, गिरजेश स्वामी, दिनेश मिश्रा सहित विद्यालय के स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User