स्कूटर पर आया हार्ट अटैक, पुलिस SI ने CPR देकर बचाई जान

Tuesday, April 1, 2025 - 22:45
Updated: 2 years ago
0

ग्वालियर (आरएनआई) मध्यप्रदेश के ग्वालियर में स्कूटर पर सवार एक व्यक्ति को हार्ट अटैक आने पर SI ने सीपीआर देकर जान बचाई । ग्वालियर के पड़ाव इलाके में पेट्रोल पंप के पास एक स्कूटर सवार अचानक कार्डियक अरेस्ट के कारण जमीन पर गिर पड़ा।।  वह बेहोशी की हालत में सड़क पर काफी देर तक पड़ा रहा। इसी बीच थाटीपुर थाना में पदस्थ एसआई राजकुमार बौद्ध वहीं से गुजर रहे थे। वह थाटीपुर थाने में अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे। जब उन्होंने यह नजारा देखा तो वह तत्काल युवक के नजदीक पहुंचे, जिसकी उम्र 40 से 45 वर्ष थी। युवक की पहचान घनश्याम गौर के रूप में हुई है वह बहोड़ापुर इलाके का रहने वाला है।

युवक की हालत देखते हुए एसआई राजकुमार बौद्ध ने उसे तत्काल सीपीआर दिया। इसके बाद उसे होश आया। इस दौरान उन्होंने तत्काल एंबुलेंस की व्यवस्था की और युवक को अस्पताल पहुंचाया। सब इंस्पेक्टर राजकुमार बौद्ध का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। चारो तरफ पुलिस की तारीफ हो रही है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User