सोशल मीडिया पर प्रसारित खबर के बाद सीईओ ने ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर सुरक्षित मार्ग का उपयोग करने के दी समझाइश
गुना (आरएनआई) मीडिया पर प्रसारित खबर कि कुछ लोग ग्राम सरखण्डी क्षेत्र में नाले को रस्सी के सहारे पार करते दिखाई दे रहे हैं, के संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गुना श्री गौरव खरे ने बताया घटना की जांच संबंधित ग्राम पंचायत सचिव एवं पटवारी द्वारा की गई।
जांच प्रतिवेदन अनुसार ग्राम खुशालपुर माहुर सीमा में कुछ परिवार अपने खेतों पर निवासरत हैं। उनका नियमित आवागमन ग्राम खुशालपुर उर्फ खामाखेड़ी ग्राम पंचायत माहुर से होता है। खामाखेड़ी और सरखण्डी की सीमा पर बहने वाले नाले पर ग्रामीण कभी-कभी शॉर्टकट रास्ते का उपयोग कर लेते हैं। जबकि ग्राम का सामान्य मार्ग पूरी तरह खुला एवं उपयोग योग्य है।
इस संबंध में ग्रामीणों को समझाइश दी गई है वे भविष्य में सुरक्षित आम मार्ग का ही उपयोग करें और जोखिमपूर्ण शॉर्टकट मार्ग से बचें।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



