सुशासन के प्रणेता, पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर भाजपा जनों ने चलाया स्वच्छता अभियान

Monday, December 25, 2023 - 12:40
Updated: 3 years ago
0

गुना (आरएनआई) सुशासन के प्रणेता, पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर आज जिला मुख्यालय पर नगर मंडल गुना द्वारा श्रदेय अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। साथ ही शास्त्री पार्क गुना पर स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छता का संकल्प लिया। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती 25 दिसम्बर को प्रत्येक वर्ष भाजपा सुशासन दिवस के रूप में मनाती हैं एवं इस अवसर पर आज 25 दिसम्बर को भाजपा द्वारा जिले के समस्त बूथ स्तर सुशासन दिवस  मनाया जा रहा हे। जिसमे सभी बूथों पर अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ ही श्रद्धेय अटल जी के अदभुत व्यक्त्वि एवं कृतित्व पर चर्चा की जाएगी। श्रद्धेय अटल जी की कविताओं पर काव्यांजलि / कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। प्रत्येक बूथ पर रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार गरीबों एवं किसानों के कल्याण के प्रति समर्पित है। प्रत्येक बूथ पर लाभार्थियों के बीच में सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों एवं सुशासन की चर्चा होंगी। इसी के तहत सोमवार को जिला मुख्यालय गुना पर नगर मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह राजपूत एवं वरिष्ठ भाजपा जनों ने शास्त्री पार्क गुना पर सुबह 8 बजे एकत्रित होकर श्रदेय  अटल के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। और उनको संस्मरण को श्री पारिक द्वारा याद किया गया। साथ ही सभी भाजपा जनों ने स्वच्छता अभियान चलाकर झाड़ू लगाई। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष सविता अरविंद गुप्ता,  राधेश्याम पारिक, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह सलूजा, जिला पदाधिकारी, पार्षद, युवा मोर्चा एवं नगर मंडल के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। साथ ही आभार नगर मंडल अध्यक्ष राजपूत द्वारा किया गया।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User