सुल्तानपुर में पत्रकार एसोसिएशन की वार्षिक बैठक संपन्न, होली मिलन में दिखी एकता और उत्साह
सुल्तानपुर (आरएनआई) वार्षिक बैठक में बीते वर्ष में संगठन के कार्यों व हिंदी पत्रकारिता दिवस पर आयोजित होने वाले पत्रकार सम्मेलन,स्मारिका प्रकाशन की तैयारी पर हुई चर्चा। संगठन पत्रकार हितों के कार्य करने के लिए सतत प्रयत्नशील है।संगठन के सहयोग से पत्रकार उत्पीड़न के विरुद्ध संघर्ष करने में हमारा संगठन पीछे नहीं है।पत्रकारों को तथ्य परक खबरों का ही चयन करना चाहिए,बिना किसी भय,राग द्वेष के खबरों का प्रकाशन करना चाहिए।पत्रकारों की समस्याओं के विरुद्ध लिए हमारा संगठन हमेशा संघर्ष के लिए तत्पर है।उक्त बातें पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ0अवधेश शुक्ला ने प्रेस क्लब में आयोजित वार्षिक बैठक में उपस्थित पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही।बैठक को जिलाध्यक्ष अमेठी रमन पांडे, तहसील बल्दीराय अध्यक्ष पीर मोहम्मद,इम्तियाज खान,नितिन विश्वास ने भी संबोधित किया।बैठक के बाद होली मिलन कार्यक्रम में सभी ने एक दूसरे को अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।गुझिया खाकर एक दूसरे के गले मिले।उक्त अवसर पर नवीन शर्मा,मोनू श्रीवास्तव,राम शंकर चौरसिया,खुर्शीद खान,रोहित गुप्ता,शिव कुमार दुबे,आशीष मिश्रा,मंगल प्रसाद,इंद्रजीत राही,अजय पांडे,अमिल सिद्दीकी,आशीष मौर्य,संतोष मिश्रा,घनश्याम मिश्रा,संतोष श्रीवास्तव,वैभव श्रीवास्तव,बृजेश शुक्ला,अरविंद शर्मा,प्रदीप सोनी,धर्मेंद्र तिवारी सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)