सुल्तानपुर की अनुपम शुक्ला को अंतर्राष्ट्रीय साहित्यिक सम्मान 2026 से नवाजा गया
सुल्तानपुर (आरएनआई) जनपद की प्रतिष्ठित साहित्यकार एवं समाजसेवी अनुपम शुक्ला को अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती साहित्य समिति (रजि.) द्वारा “अंतर्राष्ट्रीय साहित्यिक सम्मान–2026” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके साहित्य, कला एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नम्रता पाठक (उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक की पत्नी) ने अनुपम शुक्ला को सम्मानित किया। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रसिद्ध कवियों एवं साहित्यकारों को भी सम्मानित किया गया, जिससे कार्यक्रम का गरिमा और बढ़ गई।

समिति द्वारा जारी सम्मान पत्र में कहा गया है कि अनुपम शुक्ला ने अपने संघर्ष, साधना और समर्पण के बल पर समाज के विमुख एवं वंचित वर्गों के उत्थान हेतु निरंतर कार्य किया है। उनके प्रयासों ने समाज को नई दिशा देने का काम किया है। साहित्य और कला के क्षेत्र में उनकी सृजनशीलता ने न केवल सांस्कृतिक ,नैतिक मूल्यों को समृद्ध किया है, बल्कि समाज को प्रेरित करने का भी कार्य किया है।
सम्मान पत्र में उनकी ओजपूर्ण लेखनी, करुणा और सृजनात्मक सोच को अनुकरणीय बताते हुए समिति ने हर्ष व्यक्त किया है। यह सम्मान संस्था की संस्थापक एवं अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आरती दुबे (शुक्ला) तथा अंतर्राष्ट्रीय सचिव डॉ. प्रिया ठाकुर के नेतृत्व में प्रदान किया गया।
इस उपलब्धि पर जनपद के साहित्यकारों, शिक्षकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अनुपम शुक्ला को बधाई देते हुए इसे सुल्तानपुर के लिए गौरव का क्षण बताया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)