सुलतानपुर सांसद ने मृतक शिक्षक के परिजनों को न्याय का दिया भरोसा
सुल्तानपुर, (आरएनआई) पूर्व केंद्रीय मंत्री व सुल्तानपुर की सांसद मेनका संजय गांधी ने सुल्तानपुर के तीन दिवसीय दौरे के पहले दिन कुड़वार थाना क्षेत्र के केवटली गांव के मृतक शिक्षक सूर्य प्रकाश द्विवेदी के परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि शिक्षक को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाले दोषी लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।शिक्षक की विधवा संगीता,बेटे दुर्गेश,बेटी श्वेता ने सांसद श्रीमती गांधी से कहा कि मेरे परिवार को सिर्फ न्याय चाहिए।उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि आपको न्याय मिलेगा।इस दौरान सासंद ने बच्चों के शिक्षा के साथ अन्य जानकारियां भी ली।
शिक्षक के भाई धर्म प्रकाश दुबे ने सांसद मेनका संजय गांधी से कहा कि उनके भाई को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाले दोषी अधिकारी के विरुद्ध प्राथमिक तो दर्ज कर ली गई है लेकिन पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है।श्रीमती गांधी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 6 दिसंबर को मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद से दोषी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के लिए बात किया था।जिसके लगभग 50 घंटे बाद मृतक शिक्षक के शव का अंतिम संस्कार किया गया था।इसके पूर्व अलीगंज मोड़ पहुंचने पर प्रतिनिधि रणजीत कुमार,शशीकांत पाण्डेय,विजय सिंह रघुवंशी,राजेश पाण्डे, पूर्व प्रमुख प्रमोद सिंह,महेन्द्र सिंह, अवधेश दूबे, प्रदीप शुक्ल,प्रदीप पाण्डे, महावीर श्रीवास्तव आदि ने स्वागत किया।
Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



