सुलतानपुर: पीडीए कैलेंडर के जरिए महफ़िल लूट ले गए "पांडे जी"

लखनऊ में पार्टी कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया पीडीए कैलेंडर का विमोच, नए साल के पहले दिन आकर्षण के केंद्र बिंदु रहे पूर्व विधायक संतोष पांडेय।

Thursday, January 2, 2025 - 18:20
Updated: 2 years ago
0
सुलतानपुर: पीडीए कैलेंडर के जरिए महफ़िल लूट ले गए "पांडे जी"

सुलतानपुर (आरएनआई) लंभुआ विधान सभा क्षेत्र के पूर्व विधायक संतोष पांडेय नए साल के पहले दिवस पर फिर एक बार पार्टी में चर्चा के केंद्र बिंदु ही नही बने,बल्कि पार्टी की ओर से  जारी किए गए  पीडीए कैलेंडर के जरिए पूरी की पूरी महफिल लूट कर साजवादी पार्टी के अंदर सुर्खियों में चल रहे हैं। "पांडे बाबा" के द्वारा छपवाए गए  कैलेंडर में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को कर्म योद्धा बताते हुए उनका चित्र अंकित किये जाने पर जिले से लेकर प्रदेश स्तर के अधिकांश सपाईयों ने पूर्व विधायक संतोष पांडेय को पार्टी में नए साल के नए दिन का हीरो बताया है।

लंभुआ विधानसभा  क्षेत्र के पूर्व विधायक संतोष पांडेय हमेशा पार्टियों में सुर्खियों में रहते हैं।पार्टी के मजबूती के लिए समय समय पर कुछ न कुछ करते रहते हैं, इसी से इनकी पार्टी में प्रदेश स्तर पर अलग ही शोहरत और  पहचान बनी हुई है। "पांडे बाबा" के इसी स्टाइल के कायल सपाई उनके गुणगान की कोई चूक नही करते। साथ ही मजबूती की दुहाई देते हैं। इस लिए सपाईयों में पूर्व विधायक की पूछ ज्यादा ही है और अपने स्पष्टवादिता के चलते 'मर्द विधायक' की संज्ञा से नवाजे भी जाते हैं। एक कहावत है कि डाल का चुका बंदर,समय का चुका नेता,अपना अस्तित्व खत्म कर देता है। पर, जब भी मुफीद समय मिला तो पूर्व विधायक संतोष पांडेय ने चौका,छक्का जरूर लगया।  इससे सपा के कार्यकर्ता और प्रदेश स्तर के पदाधिकारी सभी वाकिब हैं। किसी भी व्यक्ति और नेता को चर्चा में रहने के लिए सेतुआ-पिसान भी लगता है। इसमें पांडे बाबा का कोई जोड़ नही है। खर्च में कभी भी पीछे नही रहे। नए साल के पहले दिन भी वही अजूबा हुआ। हुआ यूं कि देश,प्रदेश और विभिन्न जिलों के नेता-कार्यकर्ता अपने महबूब नेता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को बधाई देने पार्टी मुख्यालय लख़नऊ गए हुए थे। अपने "फन" के माहिर पूर्व विधायक संतोष पांडेय की "स्टाइल" को कोई नेता समझ न पाया। फिर इक बार सपा मुख्यालय पर पूरी महफ़िल "पांडेय जी" ने लूट ली। पार्टी की शोहरत में और इजाफा हो,इसके लिए पूर्व विधायक ने नए वर्ष 2025 का पीडीए कैलेंडर छपवाया था। जिसका विमोचन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किया। इस पीडीए कैलेंडर में कर्म योद्धा अखिलेश यादव का चित्र है। कैलेंडर में प्रमुख विचारकों के छाया चित्र एवं उनके आदर्श वाक्य अंकित किए गए हैं। पूर्व विधायक संतोष पांडेय ने कैलेंडर के जरिये पीडीए और समाजवादी विचारधारा को भी प्रचारित-प्रसारित करने का प्रमुख हथियार बनाया है। पूर्व विधायक का मानना है कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पीडीए का जो नया नारा दिया है, उसमें सभी जातियों का समावेश है। उसमें पिछड़े,दलित,अल्पसंख्यक, गरीब अगड़े,महिलाएं,आदिवासी सभी के हितों का संरक्षण है। सामाजिक न्याय, आरक्षण, जातीय जनगणना के माध्यम से शोषित,वंचित तथा पीड़ित समाज को  सम्मान और भागेदारी देने का प्राविधान है। ये सब के सब पीडीए कैलेंडर में अंकित और दर्शाए गए हैं। पीडीए कैलेंडर के विमोचन पर चार-चांद तब लगा और बल मिला , जब पार्टी के पेज से कार्यक्रम और उसकी खबर  को पार्टी के प्रमुख वक्ता राजेन्द्र चौधरी वायरल करते हैं तो फिर लाइक और कमेंट भी खूब मिलता है। इससे उस नेता को ऑक्सीजन मिली है, जो इसकी पटकथा लिखा। इससे शोहरत पूर्व विधायक संतोष पांडेय को खूब मिल रही है। जिले और प्रदेश के अधिकांश सपाई पूर्व विधायक के इस कार्य की सराहना भी खूब कर रहे हैं। जय हो "पांडे बाबा की"।

इनसेट
नए साल में अलग अंदाजमें दिखे पूर्व विधायक!

नए साल पर सपा मुख्यालय लखनऊ में सपाईयों का तगड़ा जमावड़ा लगा। बड़े-बड़े शूरमा नेताओं ने दस्तक दी। जिसमे सांसद,विधायक, एमएलसी, समेत पूर्व जप्रतिनिधि शामिल रहे। वर्तमान और पर्व जनप्रतिनिधियों समेत बड़े पदाधिकारियों ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को कुछ न कुछ भेंट कर आशीर्वाद लिया। पर,आकर्षण के केंद्र बिंदु सुल्तानपुर के लंभुआ पूर्व विधायक संतोष पांडेय ही रहे।  मंच पर संबोधन ही नही किया,बल्कि जिस योजना के साथ पीडीए कैलेंडर राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेंट किया तो बकायदे पूर्व विधायक के साथ विमोच भी किया। पूर्व विधायक की पीठ थपथपाई और  मुस्कुरा के चल दिए, सपा सुप्रीमो। यह अपने आप मे एक नेता की उपलब्धि के लिए बहुत बड़ी बात। इसकी जितनी भी तारीफ की जाए कम है। ऐसा सपा के नेताओं का मानना है।यह नजारा पूरे कार्यक्रम में अलग ही दिखा। इस कार्यक्रम को पार्टी के पेज से अलग ही तरजीह दी गई है। जिसकी चर्चा जिले में चल रही है।


Follow    RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User