सीना कर दिया छलनी: जींद में शराब ठेकेदार को गोलियों से भूना, बाइक सवार बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम
जींद के गांव खरकरामजी में बाइक सवार बदमाशों ने शराब ठेकेदार की हत्या कर दी। बदमाशों ने शराब ठेकेदार पर तोबड़तोड़ गोलियां बरसाई, जिससे उसकी मौत हो गई।
जींद (आरएनआई) हरियाणा के जींद में एक दिन में फायरिंग की दूसरी घटना हुई है। गांव खरकरामजी में बाइक सवार बदमाशों ने शराब ठेकेदार को गोलियों से भून दिया। हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाते हुए ठेकेदार पर फायरिंग कर दी। आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।
घटना शुक्रवार देर शाम की है। शराब ठेकेदार को बाइक सवार दो युवकों ने गोलियां मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे तुरंत नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खरकरामजी निवासी मृतक वीरेंद्र उर्फ बिंद्र ने अपने गांव और अन्य आसपास के गांव में भी शराब के ठेके लिए हुए थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
शुक्रवार शाम को 27 वर्षीय वीरेंद्र उर्फ बिंद्र अपने गांव खरकरामजी के शराब ठेके पर बैठा था। इस दौरान बाइक पर सवार होकर दो युवक आए। उन्होंने आते ही वीरेंद्र उर्फ बिंद्र पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। बिंद्र को पेट, सीने पर चार-पांच गोलियां लगी है। उसको तुरंत नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर सदर थाना प्रभारी पूजा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और हालातों का जायजा लिया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



