सीएमओ गुना ने किया ट्रांसफर स्टेशन का निरीक्षण
गुना (आरएनआई) मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री मंजुषा खत्री द्वारा आज ट्रांसफर स्टेशन का निरीक्षण किया गया। विगत दिनों निरीक्षण के दौरान ट्रांसफर स्टेशन पर अत्यधिक कचरा पाया गया था, जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने तत्काल ट्रांसफर स्टेशन पर एकत्रित कचरे के ढेर को हटाकर ट्रेचिंग ग्राउंड भेजने के निर्देश दिए थे। आज ट्रांसफर स्टेशन पर एकत्रित करने की पूरी तरह सफाई कराई जा चुकी है, जिसका निरीक्षण मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा किया गया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य अमले को सख्त निर्देश दिए की ट्रांसफर स्टेशन से प्रतिदिन कचरा पूरी तरह साफ होना चाहिए अन्यथा संबंधित कर्मचारी एवं एजेंसी पर जुर्माना लगाया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)