सीएम राइज स्कूल में नौकरी का झांसा देकर ठगी, कैंट पुलिस ने फर्जी कोचिंग संचालक पर दर्ज किया धोखाधड़ी का मामला
गुना (आरएनआई)शहर के कैंट थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनएफएल विजयपुर की एक युवती और उसके कई साथियों के साथ सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर हजारों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। शातिर ठग ने खुद को रसूखदार बताकर युवाओं को सीएम राइज स्कूल में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिए और उनसे लाखों रुपये ऐंठ लिए। कैंट पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की गंभीर धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध किया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)