सीआईएसएफ इकाई एनएफएल में अग्निशमन सेवा सप्ताह का हुआ समापन

Thursday, April 24, 2025 - 22:32
Updated: 2 years ago
0
सीआईएसएफ इकाई एनएफएल में अग्निशमन सेवा सप्ताह का हुआ समापन

गुना (आरएनआई) केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल इकाई एनएफएल विजयपुर की अग्निशमन शाखा द्वारा 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सेवा सप्ताह का आयोजन किया गया। सप्ताह की शुरुआत 14 अप्रैल को शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देकर की गई। 24 अप्रैल को सुबह 10:00 बजे अग्निशमन सेवा सप्ताह का समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि एनएफएल के मुख्य महाप्रबंधक विनय कुमार गुप्ता और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल इकाई प्रभारी स्वप्निल उबाले, उप कमांडेंट एवं अग्निशमन शाखा के सहायक कमांडेंट विजय सोनवाने, इंस्पेक्टर गुलाब सिंह, इंस्पेक्टर कपिल देव, सब इंस्पेक्टर राय सिंह के अलावा एनएफएल संयंत्र के सभी विभाग अध्यक्ष, सभी यूनियन के पदाधिकारीगण, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के सभी अधिकारीगण व अन्य बल सदस्य, डीपीएस व सरकारी स्कूल के अध्यापक, स्कूली बच्चे, पुरस्कार विजेता एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। इकाई प्रभारी स्वप्निल उबाले, उप कमांडेंट ने संपूर्ण कार्यक्रम की अध्यक्षता की तथा सभी उपस्थित गणमान्य एवं आगंतुकों का स्वागत किया गया। इस सप्ताह के दौरान पेंटिंग, क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

अग्निशमन सेवा सप्ताह के दौरान अग्नि से बचाव से संबंधित जागरूकता लाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें प्राथमिक अग्निशमन संबंधित प्रशिक्षण, पेंटिंग, क्विज प्रतियोगिता, विभिन्न वर्गों के लिए निबंध प्रतियोगिता, घरेलू महिलाओं एवं स्कूली बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिताएं व अग्निशमन बल सदस्यों द्वारा फायर मॉक ड्रिल का अभ्यास इत्यादि का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों के प्रोत्साहन को बढ़ाने के लिए फायर संबंधी क्लास में अव्वल आने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया गया। इस सप्ताह में अग्निशमन कार्मिको द्वारा रेस्क्यू तथा लाइव अग्निशमन प्रदर्शन किया गया। साथ ही आसपास के क्षेत्र के लोगों में अग्नि से बचाव के तरीके भी सिखाए गए। अंत में सहायक कमांडेंट विजय सोनवाने द्वारा सभी प्रतिभागियों व अन्य अतिथियों को धन्यवाद दिया गया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User