सिविल डिफेंस सिस्टम को मजबूत करने कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई बैठक, आपदा प्रबंधन को लेकर सभी विभागों को समन्वित योजना बनाने के दिये निर्देश

Monday, May 12, 2025 - 22:46
Updated: 1 year ago
0
सिविल डिफेंस सिस्टम को मजबूत करने कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई बैठक, आपदा प्रबंधन को लेकर सभी विभागों को समन्वित योजना बनाने के दिये निर्देश

गुना (आरएनआई) कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्‍ट्रेट सभागार में सिविल डिफेंस सिस्टम को सुदृढ़ और व्यवस्थित करने को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी, अपर कलेक्टर अखिलेश जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीएम शिवानी पांडे, डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी सीएमओ सुश्री मंजूषा खत्री, परियोजना अधिकारी तेज सिंह यादव सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

बैठक में आपदा प्रबंधन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। कलेक्टर ने शहर के प्रमुख 10 स्थानों पर सायरन स्थापित करने के निर्देश दिए और स्पष्ट किया कि इन सायरनों का मुँह चारों दिशाओं की ओर होना चाहिए, जिससे हर दिशा में जानकारी समान रूप से पहुंचे। इसके अलावा सभी शासकीय वाहनों में पब्लिक एड्रेस (पीए) सिस्टम अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश दिए गए ताकि आपात स्थिति में त्वरित और समन्वित जानकारी दी जा सके।

बैठक में होमगार्ड विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि वॉलिंटियर्स की ट्रेनिंग शीघ्र ही पीजी कॉलेज में प्रारंभ की जाएगी। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि अधिक से अधिक संख्या में वालंटियर्स बनाए जाएं और उनकी उचित ट्रेनिंग कराई जाए। उन्होंने पुलिस, होमगार्ड, नगरपालिका, चिकित्सा विभाग सहित अन्य विभागों को भी वालंटियर्स तैयार करने के निर्देश दिए।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से सीएमएचओ द्वारा जिला अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, सिविल सर्जन की स्थिति एवं बिस्तरों की उपलब्धता की जानकारी पीपीटी के माध्यम से दी गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि अस्पताल में 100 अतिरिक्त बेड की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा जिले के समस्त निजी अस्पतालों की व्यवस्थाओं एवं उपलब्धताओं की सूची तैयार की जाए।
बैठक में प्राप्त आपदा प्रबंधन से जुड़े नवीनतम सर्कुलरों पर विस्तृत चर्चा एवं समीक्षा की गई तथा उन्हें स्थानीय आवश्यकता के अनुरूप क्रियान्वित करने की कार्ययोजना पर मंथन किया गया। कलेक्टर ने समस्त विभागों से समन्वय बनाकर आपदा प्रबंधन की प्रभावी रूपरेखा तैयार करने और धरातल पर क्रियान्वयन के निर्देश दिए।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User