सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन के इंजन में भीषण आग, सभी यात्री सुरक्षित; कई ट्रेनें हुईं प्रभावित

Monday, August 3, 2026 - 15:11
0
सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन के इंजन में भीषण आग, सभी यात्री सुरक्षित; कई ट्रेनें हुईं प्रभावित

बिहार के सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर सोमवार तड़के समस्तीपुर-सहरसा पैसेंजर ट्रेन (संख्या 63344) के इंजन और उससे सटी एक बोगी में अचानक आग लग गई। घटना सुबह करीब तीन बजे हुई, जिससे स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। हालांकि रेलवे कर्मचारियों और स्थानीय लोगों की सतर्कता से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेन स्टेशन पहुंचते ही इंजन से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। लपटें पास की एक बोगी तक पहुंच गईं, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई। अधिकांश यात्री उस समय सो रहे थे, लेकिन समय रहते उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

सूचना मिलते ही आरपीएफ, स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद सुबह लगभग 5:30 बजे आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। इसके बाद सुबह छह बजे के बाद रेल यातायात धीरे-धीरे सामान्य किया गया।

घटना के कारण कोसी एक्सप्रेस, जानकी एक्सप्रेस, सहरसा-समस्तीपुर पैसेंजर और श्रावणी स्पेशल सहित कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। स्टेशन अधीक्षक संजय कुमार सज्जन ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई गई है। रेलवे ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User