सिंधिया ने गुना जिले के किसानों को दी 2600 मैट्रिक टन डीएपी की सौगात, जिला पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह किरार ने जताया आभार, सहकारी समितियों के माध्यम से होगा 75 प्रतिशत डीएपी का वितरण

Monday, June 9, 2025 - 23:03
Updated: 1 year ago
0
सिंधिया ने गुना जिले के किसानों को दी 2600 मैट्रिक टन डीएपी की सौगात, जिला पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह किरार ने जताया आभार, सहकारी समितियों के माध्यम से होगा 75 प्रतिशत डीएपी का वितरण

गुना (आरएनआई) क्षेत्रीय सांसद और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुना जिले के किसानों को एक बड़ी सौगात दी है। सिंधिया के प्रयास से गुना जिले के किसानों को 2600 मैट्रिक टन डीएपी खाद सोमवार को उपलब्ध हो गई है। डीएपी की इस बड़ी खेप मिलने के बाद गुना जिले के किसानों को बहुत हद तक राहत मिली है। ज्योतिरादित्य सिंधिया की तत्परता और क्षेत्र के किसानों के प्रति लगातार चिंता जताते हुए उनकी आवश्यकताओं को पूरा करने पर गुना जिला पंचायत के सदस्य महेंद्र सिंह किरार ने आभार जताया है। किरार ने बताया कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रयास से मिली डीएपी की खेप में कुल 52 हजार डीएपी के बैग गुना जिले को उपलब्ध हुए हैं। खास बात यह है कि इस खेप में से 75 प्रतिशत डीएपी सहकारी समितियों के माध्यम से जिले में वितरित की जाएगी। बांकी 25 प्रतिशत खाद को निजी दुकानदारों के माध्यम से किसानों को वितरित किया जाएगा। गौरतलब है कि इससे पहले 25 मई को केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने गुना जिले को 2500 मैट्रिक टन खाद उपलब्ध कराया था कुल मिलाकर जिले के किसानों को निरंतर खाद की आपूर्ति की जा रही है।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User